This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Benefits of Baby Carrier in Hindi | बेबी कैरियर के क्या फ़ायदे होते हैं?

Care for Baby
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: May 28, 2026
Benefits of Baby Carrier in Hindi | बेबी कैरियर के क्या फ़ायदे होते हैं?
Likes55 Likes|
Read time7 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • बेबी कैरियर पेरेंट्स की लाइफ आसान बनाता है, इसकी मदद से आप बच्चे को कैरी करते हुए अपने छोटे-मोटे काम बिना थके आसानी से कर सकते हैं.
  • बेबी कैरियर का इस्तेमाल 6 माह से 24 माह तक के बच्चों के लिए सही है, क्योंकि इस उम्र तक बच्चा अपनी गर्दन और सिर को बैलेंस करना सीख जाता है.
  • अच्छा बेबी कैरियर एर्गोनॉमिक डिज़ाइन, ब्रिथेबल फैब्रिक, लाइटवेट और एडजस्टेबल फिट वाला होना चाहिए, जो बेबी और पेरेंट दोनों को कंफर्ट दे.
  • अपने बेबी के लिए सही कैरियर कैसे चुनें? Explore our Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue.
Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue
Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue
Rating4.7
Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel
Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel
Rating4.6

पेरेंट्स बनने के बाद आपको अपने बच्चे की हर सुरक्षा का ध्यान रखना होता है. पेरेंट्स की पूरी कोशिश होती है कि उनका बच्चा उनकी आँखों के सामने रहें. लेकिन यह संभव नहीं है कि आप हर ज़्यादातर समय अपने बच्चे को गोद में उठा कर घूमे. ऐसा करना आपको थका सकता है. पेरेंट्स की इन्हीं समस्याओं को समझते हुए बाज़ार में कई तरह के बेबी कैरियर लॉन्च हुए हैं, जिसमें आप अपने बच्चे को कैरी करते हुए अपने छोटे-मोटे काम कर सकते हैं. हालाँकि, बेबी कैरियर के इस्तेमाल को लेकर पेरेंट्स के मन में कई तरह के संदेह होते हैं; जैसे- बेबी कैरियर का इस्तेमाल कब करें व कब न करें, कैसे करें, कितनी देर तक करें, आदि. अगर बेबी कैरियर को लेकर आपके भी यही सवाल हैं, तो अब आप बिल्कुल भी चिंता न करें, क्योंकि इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपके साथ बेबी कैरियर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने वाले हैं.

बेबी कैरियर का इस्तेमाल क्यों करें? (Why should you use a Baby Carrier?)

बेबी कैरियर का उपयोग करने से आपकी लाइफ बहुत आसान हो सकती है. इसकी मदद से आप अपने बच्चे को आसानी से उठाकर कैरी कर सकते हैं. कैरियर की मदद से आप अपने बेबी के साथ आसानी से घूम सकते हैं, अपने कुछ छोटे-मोटे काम कर सकते हैं, और ख़ास बात यह है कि बेबी को उठाने में आपको ज़्यादा थकान भी महसूस नहीं होगी.

बेबी कैरियर इस्तेमाल करने की सही उम्र क्या है? (When should you start using a Baby Carrier?)

आमतौर पर बेबी के लिए कैरियर इस्तेमाल करने की सही उम्र 6 माह से शुरू होती है, क्योंकि इस उम्र तक बच्चा अपनी गर्दन और सिर को बैलेंस करना सीख जाता है. इससे पहले बेबी कैरियर का उपयोग करना सही नहीं रहता है, वरना बेबी को गर्दन में चोट लग सकती है. इसके अलावा , आप इसका इस्तेमाल 24 माह यानी कि 2 साल तक कर सकते हैं. इसके बाद बच्चे को कैरियर की ज़रूरत नहीं होती है.

ये भी पढ़े : न्यू बोर्न बेबी के लिए कैसे करें शॉपिंग? यहाँ देखें चेकलिस्ट

किस तरह का बेबी कैरियर चुनें? (How to choose a baby carrier in Hindi)

बेबी के लिए कैरियर ख़रीदने के दौरान आपको नीचे बताई कुछ बातों पर ग़ौर करना चाहिए.

1. डिज़ाइन (Baby Carrier design)

बेबी कैरियर का डिज़ाइन ऐसा हो कि आप उसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें.

2. कंफर्टेबल (Comfortable Baby Carrier)

कैरियर ब्रिथेबल फैब्रिक से बना होना चाहिए, ताकि बेबी उसमें कंफर्टेबल महसूस कर सकें.

3. लाइटवेट (Lightweight Baby Carrier)

कैरियर ज़्यादा भारी नहीं होना चाहिए, वरना आपको उठाने में परेशानी महसूस होगी. साथ ही, इससे आपकी गर्दन और शोल्डर पर अनावश्यक वज़न आएगा.

बाज़ार में आपको यूँ तो कई तरह के बेबी कैरियर मिल जाएँगे, लेकिन अगर आप अपने बच्चे की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं, तो आप माइलो प्रीमियम 3-इन-वन कंफर्टेबल और एडजस्टेबल बेबी कैरियर (Mylo Premium 3 in 1 Comfortable & Adjustable Baby Carrier) को चुन सकते हैं.

माइलो बेबी कैरियर क्यों है बेस्ट? (Best Baby Carrier in Hindi)

माइलो बेबी कैरियर के बारे में जानने के बाद आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि यह कैरियर बेस्ट क्यों है! तो चलिए आपको माइलो बेबी कैरियर की कुछ ख़ूबियों के बारे में बताते हैं.

1. एर्गोनॉमिक डिज़ाइन (Ergonomically Designed Baby Carrier)

इस कैरियर का डिज़ाइन एर्गोनॉमिक है, जिसका मतलब यह है कि इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. एर्गोनॉमिक डिज़ाइन में होने के कारण इससे आपकी गर्दन और कंधों पर प्रेशर नहीं आता है और यह आपकी रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट करता है. इसके अलावा, इसमें बेबी के सिर को भी बेहतर तरीक़े से सपोर्ट मिलता है.

2. एडजस्टेबल फिट (Adjustable Fit Baby Carrier)

इस बेबी कैरियर के साइज़ को आप आसानी से अपनी ज़रूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं. इस कैरियर में बेबी को बिठाने के बाद बेबी भी अपने शरीर पर कंट्रोल करना सीखता है.

3. बेबी के कंफर्ट का पूरा ख़्याल (Comfortable Baby Carrier for Baby)

इस कैरियर की ख़ास बात यह है कि इसमें बेबी के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है. यह बेबी के सिर को बेहतर तरीक़े से सपोर्ट करता है. बेबी के पैरों को कंफर्ट देने के लिए इसमें कुशन लेग ओपनिंग है. यह बच्चे की त्वचा को ज़्यादा गर्म नहीं होने देता है. इसमें 6 माह से लेकर 24 माह तक की उम्र के बच्चे को कैरी किया जा सकता है. अगर वज़न की बात करें, तो यह कैरियर बहुत ही लाइटवेट है और आप इसमें 15 किलो तक के बेबी को कैरी कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आप इसमें बेबी को 3 कंफर्टेबल पोजीशन- इनवर्ड फेसिंग, आउटवर्ड फेसिंग और बैक पोजीशन में कैरी कर सकते हैं.

बेबी कैरियर के इस्तेमाल के दौरान इन बातों का ध्यान रखें (Safety Tips for Wearing a Baby Carrier)

  1. सबसे पहले ध्यान रखें कि बेबी कैरियर में बैठने के बाद बेबी कंफर्टेबल महसूस करता हो.
  2. 15 किलो से ज़्यादा के बेबी को बेबी कैरियर में न बैठाएँ
  3. थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक लेते रहें, ताकि आपको और आपके बेबी को थकान महसूस न हो
  4. ध्यान रखें कि कैरियर का इस्तमाल सिर्फ़ खड़े होने या चलने के दौरान किया जाता है. इसे पहनने के बाद लेटे या झुकें नहीं
  5. बेबी कैरियर में समय से पहले जन्मे (Premature baby) व अस्वस्थ बच्चे को ले जाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर कर लें.

उम्मीद है कि बेबी कैरियर से ज़ुड़े हर सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा, और अगली बार बेबी कैरियर चुनते समय आप ऊपर बताई बातों का ख़्याल रखेंगे.

हैप्पी पेरेंटिंग!

नन्हें मुन्नों की मांओं द्वारा पसंद किया गया

एर्गोनॉमिक डिज़ाइन और कंफर्टेबल फिट के साथ अपने बेबी को आसानी से कैरी करें, बिना थकान के.

Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue

Buddy Ultra-Light Baby Stroller - Blue

Baby Pram for Toddlers & Kids | 3 Point Safety Harness | 360° Front Wheel Swivel| Umbrella Fold

264 Moms bought
₹4046₹579530% Off
Rating
4.7
(15)
Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel

Baby Wooden Cot with Rocker & Wheel

264 Moms bought
₹7427₹1659955% Off
Rating
4.6
(17)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.